sudhasociety@gmail.com   sudhasociety2022@gmail.com  Society for Upliftment & Development of Human being By Action

12th International Yoga Day 2026

12th International Yoga Day 2026


सुधा ओपन स्कूल मनकटिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मनकटिया, 21 जून 2026। सुधा ओपन स्कूल मनकटिया स्थित शहीद टी.आर. कोहली लाइब्रेरी में  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रोतिय रहे। डॉ. श्रोतिय ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को समझाया कि नियमित योगाभ्यास से जीवन में शारीरिक, मानसिक संतुलन एवं सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बच्चों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया और बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने योग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामवासियों एवं विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार श्रोतिय तथा कार्यक्रम आयोजक सुधा सोसाइटी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

whatsapp
Brochure
Brochure