sudhasociety@gmail.com   sudhasociety2022@gmail.com  Society for Upliftment & Development of Human being By Action

Global Handwashing Day 2025

Global Handwashing Day 2025


रायपुर (वीएनएस)। सुधा ओपन स्कूल अमासेओनी में आज विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस (Global Handwashing Day) बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती पुष्पा दुबे और विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा तिवारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को हाथ धोने की महत्ता और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि हाथ धोना बीमारियों से बचाव का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। स्वच्छ हाथ न केवल हमें बल्कि हमारे आसपास के लोगों को भी संक्रमण से बचाते हैं। इस अवसर पर बच्चों को अमर सुपर मार्ट के सौजन्य से साबुन, लिक्विड हैंडवॉश और प्लास्टिक कवर वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में सोसाइटी के चेयरमैन जी.के. भटनागर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

स्कूल के बच्चों ने अतिथियों की उपस्थिति में स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी ने सराहा। कार्यक्रम की सफलता में स्वयंसेवक श्रीमती भारती मरावी और मिस खुशी यादव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी की ओर से सभी बच्चों को जलपान कराया गया। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में स्वच्छता की आदतें विकसित होती हैं और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

whatsapp
Brochure
Brochure