sudhasociety@gmail.com   sudhasociety2022@gmail.com  Society for Upliftment & Development of Human being By Action

Sardar Vallabhbhai Patel 150th birth anniversary

Sardar Vallabhbhai Patel 150th birth anniversary


लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर, सामाजिक संस्था सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ,रायपुर ने उनके उच्च आदर्शों को याद करते हुए एकता और अखंडता के लिए एक कार्यक्रम ३१-१०-२५ को किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षक श्रीमती सरला दुआ जो पिछले १० वर्ष से योग सीखा रही है ,उपस्थित रही । सुधा सोसाइटी के चेयरमैन श्री गोपाल कृष्ण भटनागर ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत को एक जुट किया और राष्ट्र के इतिहास को आकार देने में मुख्य भूमिका निभाई ।भारत माता के ५५० रियासतों को मिला कर एक अखंड रूप की रचना की । उन्होंने बताया कि सुधा भी समाज में रचनात्मक कार्य करने की उनसे प्रेरणा लेती है एवम महिलाओं को सशक्तकरने की कोशिश कर ती है पर छत्तीसगढ़ में, महिलाओं की स्थिति अभी भी वंचित अवस्था में है। समाज के वंचित, हाशिए पर और ग्रामीण , आदिवासी ,सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों से संबंधित महिलाएँ ही मुख्य रूप से अशिक्षा , अल्प आय , आर्थिक समस्याओं और चुनौतियों का सामना करती हैं । इसलिए, जागरूकता पैदा करना और एक करना और ऐसे उपाय तैयार करना अत्यंत आवश्यक है जो इन सभी समस्याओं को दूर करने और उन्हें सशक्तीकरण के अवसरों की प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक हों। सोसाइटी अपनी ओपन स्कूल में एसी बालिकाओ को प्रारंभिक शिक्षा देती है । और उनकी पढ़ाई के लिए स्कूल फीस उपलब्ध कराती है । उपस्थित अतिथियों ने ( महानुभावो) ने एक एक महिला को अपना लिया और उनको भविष्य में जीवन यापन के लिए कौंसिल मार्गदर्शन करेंगे । सभी 11 सम्मानित अतिथियों ने यह निर्णय लिया कि वे इन 11 गरीब महिलाओं को आगे भी हैंड होल्डिंग करते रहेंगे और वल्लभभाई पटेल के आदर्शों का पालन करेंगे. सभी सम्मानित सदस्यों ने हर एक ने एक-एक परिवार को मदद करेंगे

इन के नाम है ।

1) श्री महेंद्र बापना अध्यक्ष एम्पेरिया सफायर ग्रीन, (२)श्री कोशल चौधरी कोषाध्यक्ष एम्पेरिया सफायर ग्रीन एवं समाजसेवी (3) श्री विकास शुक्ला निवासी सफायर ग्रीन एवं समाजसेवी (4) श्री एन एन आचार्य पूर्व सतर्कता अधिकारी रेलवे एवं समाजसेवी (5) श्री धीरज कुमार वेलनेस कोच एवं समाजसेवी (6) श्रीमती रेणु गुप्ता समाजसेवी (7) श्रीमती राशि पांडे समाजसेवी (8) श्रीमती सुनीता चौधरी समाजसेवी (9) श्री मणिकांत अग्रवाल व्यवसायी एवं समाजसेवी (10) श्री विनोद गुप्ता समाजसेवी (11) श्री निजी कंपनी में आईटी विशेषज्ञ प्रवीण देवटा (सम्मानित अतिथि के रूप में सभी शामिल हुए) । इस अवसर पर आज 11 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए साइकिल वितरित की जिससे वे आजीविका के लिए लंबी दूरी की यात्रा करके रोजी रोटी कमा सके ।

श्री जीके भटनागर ने दयालु दान दाताओ और संगठनों का आभार प्रगट करते है जिन्होंने इस योजना के लिए सहयोग किया । और उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की। सुधा ओपन स्कूल Amaseoni की छात्रा महक ने स्वागत गीत गाकर सबका स्वागत किया. श्रीमती शशि किरण भटनागर उपाध्यक्ष सोसाइटी फाउंडेशन ने सभी अतिथियों का गमले में पौधे के साथ का स्वागत किया । जी के भटनागर अध्यक्ष सुधा सोसायटी ने कार्यक्रम का संचालन किया । उन्होंने बताया जिन 11 महिलाओं को साइकिलें प्रदान की गई हैं उनके नाम हैं – (1) श्रीमती मालती )2 नंदिनी सिन्हा (3 गीता मानिकपुरी( 4 गायत्री साहू (5) सरिता यादव( 6 )श्रीमती रीना( 7) मधु( 8) कनुका (9) सुशीला 10) सविता सतनामी( 11) पूर्णिमा

whatsapp
Brochure
Brochure