sudhasociety@gmail.com   sudhasociety2022@gmail.com  Society for Upliftment & Development of Human being By Action

शहीद टी आर कोहली पुस्तकालय

शहीद टी आर कोहली पुस्तकालय

सल्लाचिंगरी इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय

शहीद टी आर कोहली पुस्तकालय,सुधा सोसायटी फाउंडेशन  द्वारा जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी और जूते वितरित कार्यक्रम

सल्लाचिंगरी इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ से लगभग 45 किलोमीटर दूरस्थ नेपाल की सीमा से लगा एक ग्रामीण क्षेत्र है, जहाँ आज भी बच्चें 5-6 किलो मीटर पहाड़ों पर चलकर  स्कूल जाते हैं, मूलभूत सुविधाओं से वंचित इन  जरूरतमंद छात्र छात्राओं के लिए संस्था ने एक छोटा सा क़दम उठाया,
सभी लाभार्थियों के लिए स्टेशनरी और जूता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्कूल शूज, कॉपी, पेन, पेंसिल सहित स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य दीपिका गर्बियाल ने संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा लगातार जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है और इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

कार्यक्रम में बच्चों के चेहरे पर  सामग्री पाकर खुशी देखने को मिली।

whatsapp
Brochure
Brochure