International Womens Day
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का हार्दिक आयोजन किया सिसपाल विहार, Gurugram 8 मार्च 2026 सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 33 से अधिक प्रतिष्ठित महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। ये महिलाएं शिक्षा, गायन, योग, ध्यान, चिकित्सा और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़ी हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल जी. डी. बक्शी Retd. (से. रि.) की पत्नी सुश्री सुनीता बक्शी उपस्थित रहीं।
सम्मानित अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री स्नेहलता कसेरा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में गायिका , श्रीमती डीजे सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।
फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने जीवंत सांस्कृतिक प्रदर्शनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे आयोजन यादगार बन गया।संस्थापक एवं चेयरमैन श्री जी. के. भटनागर ने सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की प्रेरणादायक यात्रा साझा की, जो सभी के लिए प्रोत्साहन का स्रोत बनी। कार्यक्रम का सहज संचालन अध्यक्ष सुश्री दीप्ति गोयल, महासचिव सुश्री पूजा भारद्वाज, श्रीमती डीजे सिंह और सुश्री रश्मि सेठ ने किया। सुश्री रश्मि सेठ ने अपनी कुशल एंकरिंग से आयोजन को और आकर्षक बनाया। श्री जी. के. भटनागर ने सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मान प्रदान किया।कार्यक्रम का समापन श्री जी. के. भटनागर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

















